Stylish Star Allu Arjun Biography 2024: दोस्तों, साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन को “स्टाइलिश स्टार” के रूप में जाना जाता है। अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री में एक जाने माने और प्रभावशाली अभिनेता है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग,और जबरदस्त डांसिंग स्किल के चलते अल्लू अर्जुन ने न केबल साउथ इंडस्ट्री बल्कि पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अल्लू अर्जुन आज एक ब्रांड बन चुके हैं, जिनके सामने सभी अभिनेता फीके है। हालांकि आज इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अल्लू अर्जुन को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। इस आर्टिकल में हम अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर, उनका संघर्ष और निजी जीवन के बारे में चर्चा करेंगे।
Allu Arjun Bio:
Name | Allu Arjun |
Nick Name | Stylish Star |
Date of Birth | 8 April 1982 |
Birth Place | Chennai |
Age | 42 |
Education | Bachelor of Arts |
Father Name | Allu Aravind |
Brother | Allu Sirish, Allu Venkatesh |
Mother Name | Nirmala |
Height | 1.68 m |
Wife Name | Sneha Reddy |
Profession | Actor |
Networth | 460 crores |
अल्लू अर्जुन के करियर की शुरुआत
अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ था, उनके पिताजी का नाम है अल्लू अरविंद और माताजी का नाम है निर्मला। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध रामलिंगैया परिवार से आते हैं, जिनमें उनके दादाजी अल्लू रामलिंगैया एक महान कॉमेडियन थे। जिन्होंने 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग किया था। वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन के पिता साउथ सिनेमा के एक जाने-माने निर्माता है। अल्लू अर्जुन ने अपनी करियर की शुरुआत 2003 में आई हुई फिल्म “गंगोत्री” से की थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार को दर्शक और क्रिटिक्स ने काफी सराहा। इसके बाद 2004 में “आर्या” फिल्म से अल्लू अर्जुन को इंडस्ट्री में पहचान मिली। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक लवर बॉय का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। बाद में इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला।
अल्लू अर्जुन का स्टाइल और डांसिंग स्किल
अल्लू अर्जुन का सबसे बड़ा टैलेंट है उनका जबरदस्त डांसिंग स्किल, जिसके लाखों दर्शक दीवाने हैं। उनके अनोखे डांस मूव्स दर्शकों को दीवाना बना देते हैं, चाहे वह गाना “बुट्टा बोम्मा” हो या फिर “सीतीमार”।
वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन का किलर स्टाइल उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। अल्लू अर्जुन का हर एक लुक और हेयरस्टाइल दर्शकों के बीच एक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। उनकी यही यूनिक पर्सनालिटी उन्हें “स्टाइलिश स्टार” का खिताब दिलाता है।
सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट
अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जैसे:
Movie Name | Rating |
देसामुद्रु (2007) | IMDB – 6.2 |
रेस गुर्रम (2014) | IMDB – 7.3 |
रुद्रमादेवी (2015) | IMDB – 5.6 |
सराइनोडु (2016) | IMDB – 6.6 |
DJ: दुव्वादा जगन्नाधम (2017) | IMDB – 5.9 |
अला वैकुंठपुरमलो (2020) | IMDB – 7.3 |
पुष्पा (2021) | IMDB – 7.6 |
पुष्पा फिल्म ने दी नई ऊंचाई
2021 में रिलीज हुई फिल्म “पुष्पा: द राइज” ने अल्लू अर्जुन को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पराज का किरदार निभाया था, जो अपनी जान की बाजी लगाकर लाल चंदन की तस्करी करता है। फिल्म में अल्लू अर्जुन का स्टाइल और डायलॉग दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ, खासकर “झुकेगा नहीं” और “पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या” डायलॉग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। पुष्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए और पूरे देश में हिट साबित हुई।
परिवार और निजी जीवन
अल्लू अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। अल्लू अर्जुन के बेटे का नाम है अयान और बेटी का नाम है अरहा। अल्लू अर्जुन अपने परिवार के प्रति बहुत ही इमोशनल है, और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने की कोशिश करते हैं।
निष्कर्ष (Stylish Star Allu Arjun Biography 2024)
Stylish Star Allu Arjun Biography 2024: अल्लू अर्जुन की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अभिनय के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। उनके द्वारा निभाए गए हर एक किरदार में उनकी ईमानदारी और टैलेंट साफ झलकता है। अल्लू अर्जुन भारत के उन कुछ अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अपने सपनों को साकार किया है। उन्होंने साबित किया है कड़ी मेहनत से अपने मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
FAQ(Stylish Star Allu Arjun Biography 2024)
Let me introduce myself as Sumit Kumar. I’ve been writing news articles for almost two years. I received my B.Sc. degree. I like to write more on current affairs and news because I find them to be more interesting.