Best Historical Movies Of Bollywood 2024: दोस्तों भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों का एक अलग ही मुकाम है। ये सभी फिल्में अतीत में घटी ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शकों के सामने उजागर करती हैं। भारतीय दर्शकों को ऐतिहासिक फिल्में काफी पसंद आती है। इसीलिए बॉलीवुड ने समय-समय पर कई ऐतिहासिक फिल्में बनाई है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई है। चाहे मुगल फिल्में हों या राजपूताना, भारतीय दर्शकों ने इन फिल्मों को हाथों-हाथ लिया हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में बॉलीवुड के कुछ शानदार ऐतिहासिक फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है।
1. मुगल-ए-आज़म (1960)
निर्देशक: के. आसिफ।
मुग़ल-इ-आज़म फिल्म को भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म की कहानी मुगल राजकुमार सलीम और अनारकली की प्रेम कहानी पर आधारित है। लेकिन मुगल सम्राट अकबर इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे। फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दिग्गज कलाकारों के एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म के भव्य सेट से लेकर जबरदस्त गाने तक, आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं।
![Best Historical Movies Of Bollywood 2024](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/12/Best-Historical-Movies-Of-Bollywood_5-1024x576.jpg)
2. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020)
निर्देशक: ओम राउत।
2020 में आई हुई फिल्म तान्हाजी मराठा वीर योद्धा तान्हाजी मालुसरे पर आधारित है। फिल्म में तानाजी सिंहगढ़ किले को मुगल शासन से मुक्त कराने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते है। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर ओम राउत ने बनाया था। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में मराठा वीर तान्हाजी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं सैफ अली खान के उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार को भी लोगों ने खूब सराहा। फिल्म अपने जबरदस्त कंटेंट के लिए बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
![](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/12/Best-Historical-Movies-Of-Bollywood_2-1024x576.jpg)
3. जोधा अकबर (2008)
निर्देशक: आशुतोष गोवारिकर।
यह फिल्म मुगल सम्राट अकबर और उनकी पत्नी जोधा बाई की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने इससे पहले स्वदेश और लगान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थी। फिल्म में मुगल सम्राट के किरदार में ऋतिक रोशन थे और जोधा बाई के किरदार में ऐश्वर्या राय। फिल्म के अंदर इन दोनों के केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया, और इसीलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म के गानों से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक, सब कुछ शानदार था।
![](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/12/Best-Historical-Movies-Of-Bollywood_4-1024x576.jpg)
4. बाजीराव मस्तानी (2015)
निर्देशक: संजय लीला भंसाली।
यह फिल्म पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह बाजीराव और दीपिका पादुकोण मस्तानी के किरदार में थे। फिल्म में बाजीराव (रणवीर सिंह) अपनी प्रेमिका मस्तानी (दीपिका पादुकोण) की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं। फिल्म के भव्य सेट और बेहतरीन गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया, और इसीलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
![](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/12/Best-Historical-Movies-Of-Bollywood_1-1024x576.jpg)
5. पद्मावत (2018)
निर्देशक: संजय लीला भंसाली।
इस फिल्म को मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था, जो इससे पहले बाजीराव मस्तानी, देवदास और रामलीला जैसे ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके थे। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती के रूप से मोहित होकर उनके राज्य पर हमला कर देता है, जिसका सामना रानी पद्मावती के पति महाराजा रतन सिंह करते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के किरदार को लोगों ने खूब सराहा। खासकर अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म अपने यूनीक कंटेंट की वजह से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
![](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/12/Best-Historical-Movies-Of-Bollywood_3-1024x576.jpg)
6. निष्कर्ष (Best Historical Movies Of Bollywood 2024)
Best Historical Movies Of Bollywood 2024: तो यह थी भारतीय सिनेमा की कुछ बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्में। यह फिल्में न केवल दर्शकों को मनोरंजन देती है, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास को भी उजागर करती है। अगर आप ऐतिहासिक फिल्मों में रुचि रखते हैं, तो यह सभी फिल्में आपके वॉच लिस्ट में होनी चाहिए।
FAQ: (Best Historical Movies Of Bollywood 2024)
![Sumit](https://americaters.com/wp-content/uploads/2024/09/logo-americters.jpg)
Let me introduce myself as Sumit Kumar. I’ve been writing news articles for almost two years. I received my B.Sc. degree. I like to write more on current affairs and news because I find them to be more interesting.